बंदरिया घाट पर टकराए ट्रक
सारनी| छिंदवाड़ारोड पर बंदरिया घाट पर ट्रक और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। घटना में ट्रक के ड्राइवर की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना टर्निंग में हुई। छिंदवाड़ा की ओर से एक ट्रक रहा था। इस दूसरी ओर से जा रहे सड़क बनाने वाली कंपनी के डंपर से उसकी टक्कर हो गई। इसमें ट्रक ड्राइवर नितिन ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं। डंपर चालक दिलीप को हलकी चोटें आई हैं। डंपर में कोई भी हेल्पर नहीं था। इससे हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि यहां ब्लास्ट जैसी आवाज आई। डंपर चालक रांग साइड चल रहा था।