पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबस्टेशन में भिड़े श्रमिक नेता, एक पर केस दर्ज

सबस्टेशन में भिड़े श्रमिक नेता, एक पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोभापुरकॉलोनी में डब्ल्यूसीएल के सब स्टेशन में दो श्रमिक नेता आपस में लड़ लिए। मामले में सब स्टेशन पर चार घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत कराया वहीं एक श्रमिक नेता की शिकायत पर दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं विभागीय जांच जारी है।

शोभापुर कॉलोनी के सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर गंगाराम तिवारी और कर्मचारी भोला कांति के बीच विवाद हुआ। विवाद का मुख्य कारण फीडर को बंद करना था। इस दौरान कर्मचारी के उपस्थित नहीं रहने से विवाद हुआ। भोला कांति ने बताया कि श्री तिवारी ने उन्हें जातिगत रूप से गालियां दी और हाथापाई भी की। वहीं गंगाराम तिवारी का कहना है कि एक फीडर पर फिटर काम कर रहा था। इसे शटडाउन किया गया था। मगर, दूसरे फेज पर स्पार्किंग हुई। इसलिए इसे बंद करना था। श्री कांति यहां मौजूद नहीं थे। लौटने पर अनुपस्थित रहने का कारण पूछा तो वे बिफर पड़े। मामले में पुलिस ने भोला कांति की शिकायत पर श्री तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दोनों ही कर्मचारी पाथाखेड़ा क्षेत्र की अलग-अलग यूनियनों से संबद्ध हैं। श्री कांति एचएमएस के सचिव हैं तो वहीं श्री तिवारी एटक के पदाधिकारी हैं। इससे मामला और भड़क गया। दोनों यूनियनों के पदाधिकारी यहां पहुंच गए और नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच माहौल बिगड़ता देख पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह यादव पहुंच गए। उन्होंने मामला शांत कराने का प्रयास किया। शाम तक बमुश्किल मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पूरे मामले में डब्ल्यूसीएल के चीफ इंजीनियर संजय शर्मा और वेलफेयर आफिसर आईसी सिंह ने भी हस्तक्षेप किया। इसमें विभागीय जांच भी की जा रही है।