मराठी लावणी ने मचाई धूम
मराठी लावणी ने मचाई धूम
सारनी| बगडोनाकॉलोनी में नवरात्रि के तहत बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम हुए। शनिवार रात बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीतों पर डांस किया। यहां मराठी लावणी ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। शुभारंभ पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र यादव ने किया। नन्ही बालिका त्रिवेणी ने मराठी लावणी मला जाऊं दे.. पर प्रस्तुति दी। अमिषा और साथियों ने गुजराती डांस किया।