पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यों का नहीं हुआ भूमिपूजन, आंगनबाड़ियों की चाबी सौंपी

कार्यों का नहीं हुआ भूमिपूजन, आंगनबाड़ियों की चाबी सौंपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सांसद-विधायक कोकरना था भूमिपूजन, तैयारियां पूरी होने के बाद ऐन वक्त पर रद्द किया भूमिपूजन

नगरसंवाददाता|सारनी

शहरमें रविवार को विकास कार्यों का भूमिपूजन होना था, लेकिन शहर में बीमारी से मौत के बाद इसे रद्द कर दिया गया। सारी तैयारियां पूरी हो गईं सांसद-विधायक भी गए, लेकिन भूमिपूजन नहीं हो सका। अलबत्ता नगर पालिका ने भूमिपूजन कार्यक्रम को रद्द कर नए बने आंगनबाड़ी भवनों को महिला बाल विकास विभाग को सौंप दिया। आगामी दिनों में भूमिपूजन का कार्यक्रम दोबारा किया जाएगा।

शहर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन रविवार को होना था। इसके अलावा कुल 71 कार्यों एकीकृत भूमिपूजन होना था। शॉपिंग सेंटर में इसे लेकर तैयारी भी की गई थी। सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक चैतराम मानेकर, हेमंत खंडेलवाल के हाथों भूमिपूजन किया जाना था, लेकिन बीमारी से मौत की सूचना के बाद नगर पालिका ने इसे रद्द कर दिया। इस बीच सारनी पहुंच रहे सांसद और विधायक को अपर रेस्ट हाउस में रुकवा दिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे ने बताया कि निर्माण कार्यों के भूमिपूजन के लिए अलग से कार्यक्रम तय किया जाएगा।