पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केसिंग पाइप का एस्टीमेट सुधारकर नपा निकालेगी टेंडर

केसिंग पाइप का एस्टीमेट सुधारकर नपा निकालेगी टेंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सारनी और बगडोना में लगाए जाएंगे 2-2 ट्यूबवेल

नगरसंवाददाता|सारनी

शहरमें हैंडपंपों का खनन और ट्यूबवेल का काम अटका पड़ा है। दो सालों पहले जीआई यानी लोहे की केसिंग के एस्टीमेट के कारण शहर में ट्यूबवेल नहीं हो सके हैं। तब से आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए। जबकि शहर के लोगों ने सारी गर्मी टैंकरों के भरोसे निकाली। अभी भी कई क्षेत्रों में संकट की स्थिति है। बारिश के बाद नगर पालिका को इन ट्यूबवेलों की याद आई। नए सिरे से ट्यूबवेल किए जाने की तैयारी नगर पालिका कर रही है।

नगर पालिका में दो सालों पहले परिषद का कार्यकाल शुरू होने के बाद दूसरे ही सम्मेलन में शहर के सभी 36 वार्डों में नगर पालिका ने ट्यूबवेल करने का प्रस्ताव लिया था। इसके बाद टेंडर तो हुए, लेकिन रेट इतने ज्यादा आए कि नगर पालिका ने इसे करवाने से ही इनकार कर दिया। दरअसल, इसके रेट 25 फीसदी से भी ज्यादा एबोव आए थे। यानी तय रािश से 25 फीसदी से ज्यादा लागत इन्हें करने में लगती। इस दौरान नगरपालिका ने सारनी और बगडोना में 2-2 ट्यूबवेल कराने की योजना तैयार की। मगर, इस पर भी अमल नहीं हो सका। दरअसल, इनका जो एस्टीमेट तैयार किया गया उसमें जीआई केसिंग डाले जाने का उल्लेख था। नगरीय प्रशासन विभाग और पीएचई ने पहले ही लोहे यानी जीआई केसिंग को प्रतिबंधित कर दिया था। इसके कारण रेट ज्यादा आए और ट्यूबवेल नहीं हो सके। अब सीएमओ अशोक शुक्ला ने इनके लिए नए सिरे से एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले पखवाड़े में ट्यूबवेल हो जाए। वार्ड नं. 1 को छोड़कर कहीं भी नपा की पाइप लाइन नहीं है। नपा ने वार्ड 10 में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया है। केवल एक ही वार्ड में नलों के माध्यम से पानी आता है। सारनी के वार्डों में पॉवर जनरेटिंग कंपनी और पाथाखेड़ा, शोभापुर के वार्डों में डब्ल्यूसीएल के जलस्रोतों से पानी सप्लाई होती है। जिन क्षेत्रों में लोगों को कनेक्शन नहीं मिले हैं वहां नगर पालिका टैंकरों से पानी सप्लाई करती है।

मेन सप्लाई की मोटर जली, नहीं हुआ सुधार कार्य

नगरपालिका के वार्ड 1 में पानी सप्लाई करने वाले कुएं की मोटर जल गई है। रविवार सुबह से पाटाखेड़ा में पानी सप्लाई नहीं हुआ है। वार्ड के लोगों ने बताया कि नगर पालिका के पास वैकल्पिक कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण सुबह से शाम तक लोगों को पानी