नवरात्रि की तैयारी हुई शुरू
नवरात्रि की तैयारी हुई शुरू
सारनी| रामरख्यानीस्टेडियम में दुर्गा उत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। स्टेडियम में सतपुड़ा उत्सव समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम होंगे। हालांकि नौ दिनों तक होने वाले कार्यक्रमों की सूची अभी तक सतपुड़ा प्लांट की उत्सव समिति ने जारी नहीं की है। रामरख्यानी स्टेडियम में हर साल नौ दिनों तक पूजन होता है। गुरुवार 25 सितंबर से नवरात्रि शुरू होंगे। स्थापना के साथ ही पूजन भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा नौ दिनों के कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय और बाहरी कलाकार यहां कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसे लेकर स्टेडियम में तैयारियां की जा रही हैं। तैयारियां करीब पूरी कर ली गई है।