चंदे के नाम पर रुपए लेकर फरार
चंदे के नाम पर रुपए लेकर फरार
सारनी| दुर्गोत्सवके नाम पर चंदा मांग रहा एक युवक रुपए लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शोभापुर कॉलोनी के एमक्यू आवास 1050 में रहने वाले सेवकराम पवार के आवास पर एक युवक चंदा मांगने आया। दुर्गाजी के चंदे के लिए उसने 101 रुपए मांगे। मगर, श्री पवार के पास चिल्लर रुपए नहीं थे। उन्होंने 500 का नोट दिया। युवक सारे रुपए लेकर फरार हाे गया।