स्थापना के साथ शुरू हुई शक्ति की भक्ति
स्थापना के साथ शुरू हुई शक्ति की भक्ति
सारनी| शहरमें शक्ति की भक्ति शुरू हो गई है। घट और प्रतिमा स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज हुआ। अगले नौ दिनों तक व्रत के साथ लाेग पूजन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम रामरख्यानी स्टेडियम में होगा। जबकि कालीमाई के काली मंदिर और पाथाखेड़ा में भी पूजन का कार्यक्रम होगा। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन सुबह से ही पूजन का क्रम शुरू हो गया था। महिलाओं और युवतियों ने मंदिरों में मातारानी को जल अर्पण किया। वहीं आधा सैकड़ा से ज्यादा सार्वजनिक पंडालों में देवी प्रतिमाओं की स्थापना हुई। शोभापुर कॉलोनी के सुपर मार्केट, जैरी चौक में मुख्य आयोजन होंगे। वहीं पाथाखेड़ा में भी कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।