पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने कचराघर पर ही बना रहे नया

पुराने कचराघर पर ही बना रहे नया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुराने कचराघर पर ही बना रहे नया

सारनी| शहरमें नगर पालिका और पॉवर जनरेटिंग कंपनी दोनों निर्माण कार्य करती है। दोनों के निर्माण करने का फायदा ठेकेदार उठा रहे हैं। वार्डों में पहले से बनकर तैयार कचराघरों को सुधार और प्लास्टर कर नया बनाया जा रहा है। वर्तमान में कंपनी का सिविल विभाग यह काम कर रहा है। कभी नपा कचराघर बनाती है तो कभी कंपनी। एक ही स्थान पर कई बार कचरा घर बनाए जाते हैं। पॉवर जनरेटिंग कंपनी अपने अधिकार क्षेत्र की रिहायशी कॉलोनियों में कचरा घर निर्माण कर रही है। उन्हीं स्थानों पर कचरा घर बनाए जा रहे हैं जहां पहले भी कचरा घर बने थे। विनोद जगताप ने बताया कि कंपनी के ठेकेदार काम में लापरवाही कर रहे हैं।

















पहले से बने हुए कचरा घर को थोड़ा बहुत सुधारकर उसे नया बना दे रहे हैं। इनके ही बिल पास हो जाएंगे। उन्होंने मामले की शिकायत कंपनी के सिविल ईई से भी की है। शिकायत के बाद भी पहले जैसे ही काम जारी है।