- Hindi News
- सारनी| ट्रिपलस्टोरी के जर्जर आवास अब खतरनाक साबित हो रहे
सारनी| ट्रिपलस्टोरी के जर्जर आवास अब खतरनाक साबित हो रहे
सारनी| ट्रिपलस्टोरी के जर्जर आवास अब खतरनाक साबित हो रहे हैं। बुधवार शाम को कॉलोनी के आवास का छत गिर गया। अन्य आवास भी जर्जर हो गए हैं। मगर, कंपनी प्रबंधन इन्हें डिस्मेंटल नहीं कर रहा है। इससे आसपास से रहने वाले और यहां से गुजरने वालों पर खतरा बना हुआ है। सतपुड़ा प्लांट के कर्मचारियों के लिए पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने शॉपिंग सेंटर से सटकर ट्रिपल स्टोरी आवास बनाए थे। यहां आधा सैकड़ा से ज्यादा ब्लाक तैयार किए गए थे। मगर, देखरेख के अभाव में ये जर्जर हो गए। आवास कमजोर होने के कारण इनके हिस्से गिर रहे हैं। बुधवार को ही एक आवास का छत पूरी तरह ढह गया। यहां से लोग आवागमन करते हैं। मगर, कंपनी प्रबंधन का ध्यान नहीं है। यहां केवल जर्जर आवास होने का जुमला भर लिखा हुआ है।
ट्रिपल स्टोरी आवास ढहा, हादसे का डर