पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला में टूटा शिव धनुष, गोंडूमंडई में हुआ जागरण

रामलीला में टूटा शिव धनुष, गोंडूमंडई में हुआ जागरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवान राम को हुआ वनवास केवट ने कराई गंगा पार

भैंसदेही|नगर मेंचल रही रामलीला के चौथे दिन रविवार को राम,लक्ष्मण की निषादराज से मुलाकात और फिर केवट का भगवान राम को गंगा पार करने के दृश्य का मंचन किया गया। इससे पहले दशरथ मरण का दृश्य दिखाया गया। रामलीला में वनवास की ओर जाते समय भगवान राम की निषादराज से मुलाकात होती है तो प्रभु श्रीराम गंगा पार जाने की इच्छा जताते है। इसके बाद राम भगवान की केवट से मुलाकात होती है। भगवान राम केवट से कहते है हमे गंगा पार जाना है तो केवट कहता है कि तुम्हारे छूने से मेरी नाव कहीं पत्थर की नहीं बन जाए। पहले तो वह घबराता है फिर भगवान राम, लक्ष्मण सीता के चरण धुलवाकर नाव में बैठाकर गंगा पार करवाता है। यहां हो रही रामलीला को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे है।

भैंसदेही- राम, लक्ष्मण सीता को नाव में बैठाकर गंगा पार करवाते केवट।