पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रसायनशास्त्री से अभद्रता, प्लांट के इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

रसायनशास्त्री से अभद्रता, प्लांट के इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतपुड़ापॉवर प्लांट में सुरक्षा निरीक्षक द्वारा रसायनशास्त्री के साथ की गई कथित अभद्रता का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को पॉवर प्लांट के इंजीनियर्स ने पावर प्लांट के सामने प्रदर्शन कर सुरक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सीई से कार्रवाई की मांग की।

पावर इंजीनियर्स एंड एम्पलाइज एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव शैलेष कुमार चौहान ने बताया कि सुरक्षा निरीक्षक वीके कनौजिया ने पाली रसायनशास्त्री मितेश साहू के साथ गाली-गलौज की। इससे वे खासे आहत है। इससे पहले हुई इसी प्रकार की घटना के बाद खुद चीफ इंजीनियर ने आदेशित कर प्लांट के इंजीनियर्स के साथ बेहतर व्यवहार करने कहा था। बावजूद इसके इंजीनियर्स के साथ लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं। 27 सितंबर को पाली रसायनशास्त्री मितेश साहू को श्री कनौजिया ने गेट नं. सात पर रोका। उनके साथ अपमानजनक शब्दों से बातचीत की। जबकि श्री साहू ने जांच कार्य में पूरी शालीनता से सहयोग किया। बावजूद सुरक्षा विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। पहले हुई घटना में श्री कनौजिया को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। उन्हें ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं करने के निर्देश भी दिए गए थे। एसोसिएशन ने श्री कनौजिया को निलंबित कर कार्रवाई करने की मांग की है।

सारनी के सतपुड़ा पॉवर प्लांट के बाहर सोमवार को इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया।