- Hindi News
- डेंगू का खतरा, कचरे, टंकी के पानी में फैल रहा लार्वा
डेंगू का खतरा, कचरे, टंकी के पानी में फैल रहा लार्वा
{नपा ने कहा- अकेले नहीं कर सकते इतने बड़े क्षेत्र की सफाई
नगरसंवाददाता|सारनी
शहरमें डेंगू और मलेरिया का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है। सबसे ज्यादा खतरा खंडहर पड़े आवासों से हैं। पॉवर जनरेटिंग कंपनी के खंडहर पड़े आवासों को लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि सफाई के लिए अकेले नगरपालिका के भरोसे व्यवस्था है। कंपनी का अमला सफाई नहीं कर रहा है। अब नगर पालिका मामले को लेकर जागरूक हुई है। जबकि डॉक्टरों की काई टीम अभी तक यहां नहीं पहुंची है।
शहर के वार्ड नं. 2 में एक महिला की संदिग्ध डेंगू से मौत हो ने के बाद रविवार को जोरदार हंगामा हुआ था। वार्ड के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया था। मगर, जिस जगह पर कॉलोनी है वहां थोक में खंडहर सुपर एफ के आवास हैं। इन आवासों में कचरा पड़ा है और पानी की टंकियों में लार्वा जमा हुआ है। इससे मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। नगर पालिका की लापरवाही यह हो गई कि यहां पर सफाई की कोई सतत व्यवस्था नहीं की गई। रविवार को हंगामा होने के बाद से सोमवार शाम तक इसी वार्ड में नगर पालिका ने सफाई अभियान चलाया। मगर, समस्या का स्थाई कोई समाधान नहीं हुआ है। कंपनी के खंडहर आवासों से भी मच्छर पैदा हो रहे हैं। इन्हें तोड़े जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कुल मिलाकर परेशानी आम लोगों की है। कचरा उठाने की जिम्मेदारी किसकी है इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण तुरंत व्यवस्था होने की है। रविवार को लोगों का गुस्सा लाजमी था। यहां के झुग्गी क्षेत्र में नगर पालिका की व्यवस्था है। लोगों के अनुसार कई दिनों से नपा ने यहां सफाई नहीं की थी। खुद सीएमओ अशोक शुक्ला ने यहां के खंडहर आवासों में कचरा होने की बात सेनेटरी विभाग से कही थी। इसके बाद यहां की सफाई की गई। दोपहर बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां की स्थिति को चिंताजनक नहीं बताया था, लेकिन परेशानी यह है कि डेंगू और मलेरिया का खतरा कम नहीं हुआ है।
सारनी में पॉवर जनरेटिंग कंपनी के आवास जर्जर हो गए हैं जिसमें गंदगी फैलने से बीमारियां बढ़ रही है।
ठेकेदार नहीं कर रहा सफाई
शहरमें सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। नगर पालिका अकेले इस काम में भिड़ी है। पर्याप्त साधन होने के बाद भी सफाई नहीं हो पा रही है। सबसे बड़ा कारण यह है कि सुपरविजन नहीं है। दूसरी कमी यह है कि पॉवर जनरेटिंग कंपनी की कॉलो