- Hindi News
- सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे, ट्रैिफक में बनेंगे बाधक
सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे, ट्रैिफक में बनेंगे बाधक
{शिफ्टिंग केकाम में ही दो महीने से ज्यादा का समय लग जाएगा
नगरसंवाददाता. सारनी
सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे अब ट्रैफिक में बाधक बन गए हैं। सालों पहले का लाइन स्ट्रक्चर अब शहर के लिए परेशानी का कारण बन गया है। मुसीबत यहां की पुरानी एलआईसी रोड और पाटाखेड़ा मेन रोड पर सबसे ज्यादा है। नई सड़क बनने के बाद और दिक्कतें आएंगी। यदि खंभे नहीं हटते हैं तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी। विडंबना की बात तो यह है कि नपा अगले सप्ताह से सड़क का काम शुरू करने की तैयारी कर रही है और खंभे हटाए नहीं गए हैं। ही इसकी कोई कार्ययोजना तैयार की गई है। शिफ्टिंग के काम में ही दो महीने से ज्यादा का समय लग जाएगा।
नपा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने वाली है। मगर, सड़क के काम में कई तकनीकी कमियां हैं। इन्हें पूरा किया बिना नगरपालिका सड़क का निर्माण नहीं कर सकती। जयस्तभ चौराहे से पाटाखेड़ा रोड और इधर पुरानी एलआईसी रोड पर कई जगह ऐसे खंभे लगे हैं जो आधे सड़क तक गए हैं। कई वाहन चालक इससे दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। नई सड़क बनाने के पहले यदि खंभे नहीं हटाए गए तो हादसों की संख्या अौर बढ़ जाएगी। मगर, तो नगर पालिका ने इस ओर कोई ध्यान दिया और ही बिजली कंपनी ने कोई प्रपोजल तैयार किया। मोरडोंगरी रोड और पाटाखेड़ा रोड के ही किनारे आधा सैकड़ा से ज्यादा खंभे खतरनाक है। ज्यादातर सड़कों से सटे हुए हैं। जबकि शहर में चार करोड़ से ज्यादा की लागत वाली आरपीडीआरपी योजना के तहत बिजली के संसाधन सुधार का काम चल रहा है। पिछले चार महीने से इस योजना का काम ठप पड़ा है। इसी योजना के तहत खंभों की सही स्थान पर शिफ्टिंग और खराब खंभों के स्थान पर नए खंभे लगाने का प्रस्ताव रखा गया था।
से ज्यादा लोग बिजली गुल होने से होंगे प्रभावित
10,000
से ज्यादा खंभे सड़कों पर रहे
60
खंभे एचटी लाइन के लगे हैं
600
खंभे हैं एलटी लाइन के
2000
खंभे हटाने की योजना है, नपा से प्रस्ताव मांगा है
^मोरडोंगरीरोड और पाटाखेड़ा मेन रोड से खंभे हटाने की योजना है, लेकिन नगर पालिका से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। सीएमओ से इस संबंध में चर्चा हुई है। प्रस्ताव मिलने के बाद नगर पालिका को पोल शिफ्टिंग से संबंधित एस्टीमेट दिया जाएगा। इस आधार पर इन्हें हटाया जाएगा। जर्जर खंभों को भी बदलने की योजना है। सभी क्षेत्रों से मीटर बॉक्स