पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता यूनियन 2 को करेगी सत्याग्रह

जनता यूनियन 2 को करेगी सत्याग्रह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी. तकनीकीऔर कार्यालयीन कर्मचारियों की पदोन्नति की मांग को लेकर जनता यूनियन सत्याग्रह करने की तैयारी कर रही है। आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सत्याग्रह किया जाएगा। पॉवर जनरेटिंग कर्मचारी जनता यूनियन सारनी की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार रात को हुई। यदि 30 सितंबर तक कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी नहीं होते हैं तो 2 अक्टूबर को सत्याग्रह किया जाएगा। प्रथम महाअधिवेशन 12 और 13 दिसंबर को होगा। सचिव रमेश गव्हाड़े ने बताया कि चीफ इंजीनियर ने उत्पादन बढ़ाने के लिए नए तरीके अपनाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष कैलाश शर्मा और प्रांतीय महासचिव केएल चंदेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल से चर्चा में सीई ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं को सकारात्मक कदम उठाते हुए हल किया जाएगा।