पाथाखेड़ा में क्रिकेट स्पर्धा 4 जनवरी से
पाथाखेड़ा में क्रिकेट स्पर्धा 4 जनवरी से
सारनी. पाथाखेड़ाके न्यू मार्केट में विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टेनिस बाल स्पर्धा 4 जनवरी से शुरू होगी। स्पर्धा में इस वर्ष भी प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से टीमें हिस्सा लेंगी। समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, किशोर मोहबे और जीपी सिंह ने बताया कि स्पर्धा का यह चौथा वर्ष है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में पिछले वर्ष 65 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया था।
इस वर्ष भी इस आयोजन को अभूतपूर्व किए जाने की योजना है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 41 हजार रुपए नकद या मोटरसाइकिल और उपविजेता को 21 हजार और अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए टीमों का पंजीयन भी शुरू कर दिया गया है।