पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बातों से नहीं अब संघर्ष से होगा काम : चंदेल

बातों से नहीं अब संघर्ष से होगा काम : चंदेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग जनता यूनियन का प्रांतीय अधिवेशन शनिवार को मंगल भवन में खत्म हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने अब वार्ता और बातों से काम नहीं बनने की बात कही। प्रांतीय अधिवेशन में यूनियन ने संघर्ष का शंखनाद किया गया। कर्मचारियों की समस्याओं और उद्योगों के निजीकरण को लेकर संघर्ष का एलान किया गया।

पॉवर जनरेटिंग कंपनी जनता यूनियन के अधिवेशन आखिरी दिन विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। चचई से आए राजेंद्र सोनी, खंडवा से आईपी पटेल, तोतलाढोह से आरके गोतम, सिरमौर से सीएल तिवारी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। श्री चंदेल ने कहा कि समस्याओं पर मंथन करने के लिए ही अधिवेशन किया गया है। मगर, अब मंथन और प्रबंधन से चर्चा भर से बात नहीं बनने वाली। आने वाले दिनों में इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर जनता यूनियन के सचिव स्व. सुधाकर बड़घरे की प|ी सुमन बड़घरे का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। इस मौके प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रांतीय अधिवेशन का समापन