स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
शहर में 556 स्वयं सेवकों ने कदमताल मिलाते हुए ढाई घंटे तक पथ संचलन किया। शहर के लोगों ने भी स्वयं सेवकों का ऐतिहासिक स्वागत किया। पथ संचलन के दौरान शहर की सड़कों पर फूलों की पंखुड़ियां बिछी थी। सरस्वती स्कूल से शुरू हुआ पथ संचलन शहर के कई मार्गों से होता हुआ वापस स्कूल ही पहुंचा। इस दौरान मध्यभारत प्रांत के संघ चालक सतीश पिंपलीकर और जिला संघ चालक नरेश धरमाड़े ने सभा को संबोधित भी किया।
सारनी में खंड स्तरीय पथ संचलन की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। आरएसएस के पदाधिकारी एक सप्ताह से टोलियां बनाकर प्रचार कर रहे थे। शनिवार को सुबह 11 बजे तय समय पर सारनी, पाथाखेड़ा और शोभापुर कॉलोनी के स्वयं सेवक इकट्ठा हो गए थे। सरस्वती स्कूल में विधिवत पूजन के बाद मध्यभारत प्रांत के संघ्ज्ञ चालक श्री पिंपलीकर और जिला संघ चालक नरेश धरमोड़े ने शुरुआत कराई। बैंड बाजों की धुन पर स्वयं सेवकों ने कदम ताल मिलाते हुए पथ संचलन शुरू किया। 556 से ज्यादा स्वयं सेवक एक साथ सड़कों पर निकले और सरस्वती स्कूल से सुपर डी कॉलोनी होते हुए बाजार चौक, ओल्ड कॉलोनी और शॉपिंग सेंटर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यालय में भाजपा पार्षदों, पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। गायत्री स्कूल के सदस्यों ने स्वागत किया। जय स्तंभ चौराहे, सभी कॉलोनियों, एसबीआई रोड, मठारदेव कॉलोनी में भी पथ संचलन का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इससे पहले यहां देशभक्ति गीत और प्रार्थना हुई। स्वयं सेवकों ने शहर में ढाई घंटे से ज्यादा देर पथ संचलन किया।
>शहर में स्वयंसेवकों का जगह-जगह स्वागत भी हुआ
सारनी| शनिवारको आरएसएस का पथ सांचलन निकाला गया।