- Hindi News
- परिवार को एनओसी देगी नपा तब मिलेगा बिजली कनेक्शन
परिवार को एनओसी देगी नपा तब मिलेगा बिजली कनेक्शन
2.50
06
300
800
फाइल और राशन कार्ड पर ही मिल जाएगा कनेक्शन
भास्करसंवाददाता. सारनी
शोभापुर की टट्टा कॉलोनी में बिजली कनेक्शन की कार्रवाई संभवत: रविवार या सोमवार से शुरू हो जाएगी। मगर, हर परिवार को नगर पालिका की एनओसी बिना कनेक्शन नहीं मिलेगा। बिजली कंपनी प्रक्रिया को जरूर सरल बनाने की कोशिश कर रही है। मगर, कनेक्शन लेने के लिए प्रत्येक परिवार को पूरी औपचारिकताएं करनी होंगी। कनेक्शनों की संख्या बेहतर आती है तो 18 या 19 दिसंबर को यहां के लोगों को कनेक्शन मिल जाएंगे और कॉलोनी पांच से छह साल बाद दोबारा रोशन हो जाएगी।
शोभापुर की टट्टा कॉलोनी में डब्ल्यूसीएल की सप्लाई कटने के बाद से करीब छह वर्षों तक बिजली सुविधा नहीं थी। हाल ही में नगर पालिका ने यहां के प्राेजेक्ट पर काम पूरा किया। काम पूरा होने के तीन महीने बाद भी महज औपचारिकता ही हो रही थी।
इस बीच स्थाई अनुमति देने के मसले पर कंपनी और डब्ल्यूसीएल के बीच चर्चा चल रही थी। मगर, हल नहीं निकला। शुक्रवार को जरूर कंपनी ने प्रोजेक्ट के दौरान पहली बार कनेक्शन देने की योजना तैयार की। अब यहां के लोगों को आसानी से कनेक्शन मिल जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 30 यानी सरदार विष्णु सिंह गौड वार्ड के लोगों को ही इस योजना के तहत कनेक्शन मिलेगा। अन्य वार्ड में रहने वाले लोगों को कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। इसके लिए हर परिवार का नगर पालिका वैरिफिकेशन करेगी और उसे अनापत्ति देगी। इसके बाद कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी होगी। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे ने बताया कि प्रोजेक्ट पर काम काफी पहले ही पूरा कर लिया गया है। नगर पालिका अपनी ओर से प्रोजेक्ट हैंडओवर करने को तैयार है। कंपनी कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। उनकी ओर से तैयारी पूरी होने पर प्रोजेक्ट हैंडओवर कर दिया जाएगा। नगर पालिका टट्टा कॉलोनीवासियों को जल्द से जल्द बिजली देना चाहती है।
सारनी। टट्टा कॉलोनी में बिजली कनेक्शन देने के लिए रविवार को शिविर लगेगा। यहां का ट्रांसफार्मर भी चार्ज करने की योजना है।
फोटोकॉपी पर मिलेगा कनेक्शन
वितरणकंपनी से कनेक्शन लेने के लिए अावेदन की एक फाइल बाजार में मिलती है। इसमें पूरा प्रोफार्म बना होता है। फाइल के प्रोफार्म को भरकर इसके साथ आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटोकॉपी लगानी होगी। इस सब का वार्ड की पार्