मजदूर यनूिनयन प्रदर्शन की तैयारी में
सारनी . केंद्रसरकार की कोयला कामगार विरोधी नीतियों के विरोध में लाल झंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन सीटू प्रदर्शन की तैयारी में है। संघ के डीके दत्ता, एसके शर्मा, एसएच बैग ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 1993 से तत्कालीन सरकारों द्वारा आवंटित कोल ब्लाकों को गैरकानूनी बताते हुए आवंटन को रद्द करने के आदेश के बाद भी मौजूदा केंद्र सरकार ऑक्शन कराकर फिर से निजी हाथों देने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर 12 दिसंबर को मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया।
16 दिसंबर को कोयला खदानों से जुड़े सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शन किया जाएगा। बिल सदन में रखे जाने वाले दिन भी यूनियन प्रदर्शन करेंगे।