पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के पास पकड़ाए 80 मजनू

स्कूल के पास पकड़ाए 80 मजनू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी . शोभापुरके हाई स्कूल के पास पुलिस ने एक साथ 80 से ज्यादा मजनुओं को हिरासत में लिया। अभिभावकों की जमानत पर इन्हें छोड़ा गया। जबकि 20 से ज्यादा मजनुओं के वाहन जब्त कर चालान बनाए गए। चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह यादव ने बताया कि शोभापुर के गर्ल्स स्कूल के पास मजनुओं के होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इसे लेकर शनिवार को यहां कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 80 मजनुओं को पकड़ा गया। इनके परिजनों को बुलवाकर शिकायत की गई। उनकी मौखिक जमानत के आधार पर इन्हें छोड़ा गया। 20 लोगों के वाहन जब्त किए गए हैं।