कबड्डी में तेजस टीम जीती
सारनी . गायत्रीविद्यापीठ में वार्षिकोत्सव के तहत शनिवार को खेल स्पर्धा हुई। इस मौके पर कबड्डी का आयोजन किया गया। चौथी, पांचवीं की मिली जुली टीम कौर पांचवीं की टीम का मैच कराया गया। पांचवीं की टीम तेजस इसमें विजेता रही। मिडिल विभाग में आठवी, हाईस्कूल विभाग में दसवीं और हायर सेकंडरी विभाग में ग्यारहवीं की टीम जीती। इस मौके पर सुरेंद्र मैनवे, मनोहर भोलराव, चंद्रखरेखा दवंडे, सुमिता राजपूत, शिवाजी खाकरे समेत अन्य लोग मौजूद थे।