जल्द मिलेगा पे-प्रोटेक्शन का लाभ
सारनी . डब्ल्यूसीएलकी खदानों में काम करने वाले लोडरों को जल्द ही पे-प्रोटेक्शन का लाभ मिल जाएगा। खदान मजदूर संघ लाल झंडा एटक के लोडर मदन बिंझाड़े और 287 लोडर साथियों ने हाईकोर्ट के श्रम न्यायालय जबलपुर और श्रम न्यायालय नागपुर में मामले को लेकर केस दायर किया था। संघ के महामंत्री पिरथी बारपेटे ने बताया कि मामला अंतिम चरणों में है। कंपनी स्तर पर भी चर्चा कर जल्द ही सभी लोडर साथियों काे पे प्रोटेक्शन देने की तैयारी की जा रही है।