आयुर्वेदिक पंचकर्म शिविर आज
सारनी . शहरके शॉपिंग सेंटर में आयुर्वेदिक और पंचकर्म चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे से रखा गया है। शिविर में छिंदवाड़ा के के आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रजनीश आलोनकर यहां उपचार करेंगे। जानकारी देते हुए आशीष कवड़कर बंटी ने बताया कि शिविर में वात रोग, साईटिका, जोड़े के दर्द, एक्जीमा, सफेद दाग, मुहासे और सोरायसिस आदि के उपचार किए जाएंगे।