रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक कल
सारनी| कोलइंडिया सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक बुधवार 11 फरवरी को कन्कैया हाल बगडोना में रखी गई है। बैठक में पेंशन नीति को लेकर किए गए कोर्ट केस संबंधित जानकारी दी जाएगी। जानकारी देते हुए संघ के अंतराम डेहरिया ने बताया बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष एसएल यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वे जानकारी देंगे। श्री डेहरिया ने पेंशनर्स से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।