पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाथाखेड़ा में सड़कों पर लगता है सब्जी बाजार

पाथाखेड़ा में सड़कों पर लगता है सब्जी बाजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें रोजाना कहीं ना कहीं बाजार लगता है। मगर, एक भी जगह व्यवस्थित नहीं है। सारनी में रोजाना जयस्तंभ के पास गुजरी बाजार लगता है। इसमें भी दुकानें सड़क किनारे लगती हैं। पाथाखेड़ा में शनिवार को साप्ताहिक बाजार नियत स्थान पर तो लगता है। मगर, सोमवार और गुरुवार को सब्जी दुकानें दो नंबर क्षेत्र में सड़क पर लगती है। शोभापुर में एक ही दिन बाजार लगता है, लेकिन अव्यवस्थाओं के बीच। ऐसे में लोग परेशान हैं। नगर पालिका ने प्लान तैयार किया, लेकिन यह फाइलों में दबा पड़ा है। जबकि कलेक्टर ने मामले में रुचि लेते हुए एसडीएम शाहपुर को विशेष निर्देश दिए थे।

नगर पालिका क्षेत्र के तीन प्रमुख क्षेत्रों में बाजार लगते हैं। मगर, व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण व्यापारी और आम लोग परेशान होते हैं। लंबे समय से बाजारों को व्यवस्थित करने के लिए प्लान बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। अब नगर पालिका ने इस ओर ध्यान दिया है। बाजार के लिए एक प्लान भी तैयार हुआ। अभी तक सब कुछ फाइलों में अटका है। बैठक के दौरान कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी. पाटिल ने व्यवस्था सुधारने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था।

नगर पालिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बाजार व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभारी अधिकारी एसडीएम सीपी गोहिल को बनाया गया है। सारनी, पाथाखेड़ा और शोभापुर (कालीमाई) की व्यवस्थाओं में नगर पालिका को सुधार करना है। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया प्लान तैयार किया जा रहा है। एसडीएम के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अध्यक्ष खुदरा व्यापारी संघ सदाराम सूर्यवंशी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से बाजारों में टैक्स वसूली की जाती है, लेकिन इसके एवज में व्यवस्थाएं नहीं है। कई स्थानों पर शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। शोभापुर बाजार में तो बैठने के लिए चबूतरे नहीं हैं।

शोभापुर : बिना चबूतरों के लगती हैं दुकानें

शोभापुरकॉलोनी यानी कालीमाई के बाजार की अपनी अलग समस्या है। परेशानी यह है कि यहां बाजार में नगर पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कुल मिलाकर बाजार पत्थरों वाली जमीन पर लगता है। व्यापारियों के बैठने के लिए चबूतरे तक नहीं हैं। कई बार व्यापारी प्रतिनिधि नगर पालिका से मांग कर चुके हैं। लेकिन, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। परेशान लोगों ने अब बातें ही करना छोड़ दिया।

सारनी : रोज लगती 50 दुकानें, रोड पर पार्किंग

सारनीमें रोजाना सड़क पर 50 से ज्यादा दुकानें लगती हैं। दुकानें तो सड़क से काफी पीछे होती हैं, लेकिन मुख्य परेशानी आती है यहां सड़क पर होने वाली पार्किंग से। परेशानी यह है कि सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बाजार में ज्यादा भीड़ रहती है। इसी दौरान स्कूलों का भी समय होता है। स्कूल बसें, भारी वाहन, प्लांट के लिए आवाजाही होती है। सड़क पर पार्किंग के कारण वाहनों को निकलने में घंटों का समय लगता है। मगर, व्यवस्था नहीं सुधरी।

सारनी| पाथाखेड़ा में दो नंबर में गुजरी सड़क पर ही लगती है।

जल्द सुधारेंगे व्यवस्था

^नपाके तीनों बाजार की व्यवस्था सुधारने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस आधार पर मंगलवार सारनी में कार्रवाई करेंगे। दुकानदारों और नपा अधिकारियों की बैठक लेकर इसे सुधारा जाएगा। बाजार को व्यवस्थित करना पहली प्राथमिकता है। -सीपी गोहिल, एसडीएम शाहपुर

बार- बार ट्रैिफक जाम से लोगों को होती है परेशानी

पाथाखेड़ामें यूं तो हर शनिवार साप्ताहिक बाजार लगता है। नगर पालिका की ओर से बाजार में भरपूर व्यवस्थाएं हैं। मगर, परेशानी सोमवार और गुरुवार को दो नंबर क्षेत्र में लगने वाली गुजरी से होती है। सड़क की चौड़ाई काफी कम है। दोनों ओर दुकानें लग जाती हैं तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस पर भी बड़ी परेशानी यह है कि यहां के रहवासी तक मेन रोड तक नहीं पाते। इसका स्वरूप इतना बड़ा होता है कि लोगों को चलने में परेशानी होती है। यहां की गुजरी को भी साप्ताहिक बाजार स्थल पर स्थानांतरित करने का प्लान है।