- Hindi News
- गांवों में जाकर विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
गांवों में जाकर विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
सारनी| नेताजीसुभाषचंद्र बोस कॉलेज के विद्यार्थियों ने ढोकली गांव में जाकर स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने गांव में जाकर आम लोगों के साथ साफ-सफाई की और लोगों से आसपास के वातावरण को साफ रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम अधिकारी राजेश पंड्या ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में कॉलेज के 40 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज चलें हम, स्वच्छता अभियान, बेट बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण जागरुकता अभियान की जानकारी ग्रामीणों को दी। समापन मौके पर प्राचार्य मनोज बंछोरिया और 20 सहायक प्राध्यापकों ने कैंप फायर का आयोजन किया। कार्यक्रम में उमेश सिंह चौहान, विजय सिंदूर, सागर सोलंकी, शिवा सोनी, नीरज यादव, मिथुन मावसे समेत अन्य लोग मौजूद थे।