पदाधिकारियों ने गठन के बाद ली शपथ
सारनी| रघुवंशीसमाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठन के बाद शुक्रवार को पदाधिकरियों ने शपथ भी ली। इस मौके पर समाज के लोगों का सम्मान भी किया गया। अध्यक्ष पद पर विजय चौधरी को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर दिलीप नगदे, सचिव पद पर घुमान सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक तुरिया को नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पाथाखेड़ा में हुए एक कार्यक्रम में शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान युवा दीपक रघुवंशी ने भी शपथ ली।