पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान बोले यह तो ज्यादा बिल हैं

किसान बोले- यह तो ज्यादा बिल हैं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समस्या निवारण शिविर में किसानों ने बताई समस्याएं

सिटीरिपोर्टर|सारनी

बिजलीवितरण कंपनी ने लोगों की समस्याएं निराकरण करने के लिए सोमवार को सारनी के वितरण केंद्र में शिविर लगाए गए। इसमें बिलिंग को लेकर ज्यादा समस्याएं आईं। किसानों ने जिले और बाहर से आए अधिकारियों को विभिन्न समस्याएं बताईं।

वितरण केंद्र में सोमवार को सुबह 11 बजे शिविर शुरू हुआ। इसमें कुल 51 आवेदन आए। इसमें रीडिंग की गड़बड़ी को लेकर 4 आवेदन आए। अधिकारियों ने चारों आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। इसके अलावा बिलिंग के 22 आवेदन आए। इनमें से 18 का तुरंत निराकरण किया गया। नए कनेक्शन के लिए 5 आवेदनों में से 3 का निराकरण किया। अस्थाई से स्थाई कनेक्शन करने के लिए 3 किसानों ने आवेदन दिए। इनमें से 2 को कनेक्शन दे दिए गए। अनुदान योजना के लिए कुल 27 आवेदन आए। इन्हें एस्टीमेट के लिए रखा गया है। शिविर में एसई आरजे श्रीवास्तव, ईई आरपी तिवारी, एसटीपी डीई एसके अग्रवाल, ईई विजिलेंस आरके चतुर्वेदी, एई करन सिंह दोहरे, जेई राजेश हरोड़े समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सारनी के विकं कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। समस्याएं बताते किसान।