पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मां शेरावालिए तेरा शेर गया..’ गीत पर थिरके कदम

‘मां शेरावालिए तेरा शेर गया..’ गीत पर थिरके कदम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पाथाखेड़ा क्षेत्र में स्थित मार्तंड प्राइमरी स्कूल का वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ‘मां शेरावालिए तेरा शेर गया..’ गीत पर विद्यार्थी जमकर थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष भावना माकोड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, मंडल महामंत्री जीपी सिंह अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती पूजन के साथ किया। इसके बाद नन्हें-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। शुरुआत में गणेश पधारो.. पर विद्यार्थियों के डांडिया ने सबका मन मोह लिया। मौजूद अतिथियों ने नकद इनाम देकर प्रोत्साहन किया। मुख्य अतिथि श्रीमती माकोड़े ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी है। उन्होंने कहा लगन और मेहनत से विद्यार्थी तरक्की करें। उन्होंने यहां सांस्कृतिक मंच बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सरोज विश्वकर्मा, पार्षद रमेश पवार, शशि गोहे, बंडू माकोड़े, मालती साकरे और स्कूल संचालक विजय अमरुते और संजीत कुमार चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सारनी की मार्तंड स्कूल में वार्षिकोत्सव के तहत प्रस्तुति देते बच्चे।