पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने पूछा गुजरात से दो दिन में कैसे लौटा ट्रक

पुलिस ने पूछा- गुजरात से दो दिन में कैसे लौटा ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेस्टर्नकोल फील्ड्स की खदानों से लघु उद्योग निगम को जाने वाले कोयले की कथित हेरा-फेरी के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। जांच में भी आश्चर्यजनक बातें सामने आईं। गुजरात के उद्योग के लिए कोयला लेकर गया ट्रक दो दिनों में वापस पाथाखेड़ा गया। पुलिस अब इसी की जांच में जुटी है। पाथाखेड़ा क्षेत्र की खदानों से कोयले की नीलामी बंद होने के बाद केवल लघु उद्योग निगम के कोयले की सप्लाई हो रही है। सेल्स विभाग और मध्यस्थों की कथित मिली भगत के कारण हेराफेरी की जा रही है। सोलह सितंबर को पाथाखेड़ा से गुजरात के लिए निकला ट्रक 19 सितंबर को दोबारा खदान पर कोयला लेने के लिए लग गया। पुलिस को जानकारी लगी तो जांच के लिए पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी कालीमाई पहुंच गए। यहां गेट पास आदि की जानकारी लेने के बाद सेल्स विभाग से जानकारी हासिल की। दरअसल, पूरे मामले में डब्ल्यूसीएल के सेल्स डिपार्टमेंट की कार्यप्रणाली संदिग्ध है। गुजरात जाने वाली गाड़ी को दो दिनों में दोबारा कोयला भरने की परमिशन दिए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर उन्होंने बैरियर पर जानकारी जुटाई। चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह यादव ने बताया मामले की जांच की जा रही है। इसमें पुलिस की ओर से वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित है।