पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां सरस्वती काे पूजा मांगा ज्ञान का वरदान

मां सरस्वती काे पूजा मांगा ज्ञान का वरदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंत पंचमी के मौके पर शनिवार को कई स्थानों पर पूजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम शोभापुर कॉलोनी के बंगाली मंदिर में हुआ। यहां विधायक चैतराम मानेकर ने बंगाली समुदाय के लोगों से उपस्थित होकर पूजन किया। विवेक वाणी संघ के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विधायक के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भावना माकोड़े और रंजीत सिंह ने पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा मां सरस्वती के आशीर्वाद के बिना किसी की भी शिक्षा अधूरी है। उन्होंने यहां करीब 25 लाख रुपए से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मनोज डेहरिया, समीर मसीद, सतीश चौरे, जगदीश पवार, शिवचरण नागले समेत अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में हल्दीकुमकुम का कार्यक्रम भी रखा। मीना सिंह व अन्य महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग की वस्तुएं भेंट की। सरस्वती स्कूल सारनी में वसंत पंचमी के मौके पर समर्पण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सुनील शर्मा, डीपी मिश्रा, योगेश किनकर, लालबाबू गिरी, नरेंद्र गुजर, सतीश बघेल ने मां सरस्वती का पूजन किया। इस मौके पर भैया, बहनों और आचार्यों ने पूजन किया। हवन में सभी ने एक साथ आहुतियां छोड़ीं। इस अवसर पर काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...