सलैया में भागवत कथा आज से
सारनी| सलैया में शासकीय कॉलेज के सामने भागवत कथा का आयोजन किया है। कथा की शुरुआत रविवार को सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। जानकारी देते हुए सुभाष चौकीकर ने बताया भागवत कथा में प्रवक्ता राज आनंद महाराज कथा का वाचन करेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अाग्रह किया है। कथा प्रवचन रोजाना दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगा।