- Hindi News
- युवाओं की तरक्की और शिक्षा से विकसित होगा समाज : मानेकर
युवाओं की तरक्की और शिक्षा से विकसित होगा समाज : मानेकर
विश्वकर्मा समाज के लिए बनेगा मंगल भवन
सिटीरिपोर्टर|सारनी
विधायकचैतराम मानेकर ने कहा कि युवाओं की तरक्की और शिक्षा को बढ़ावा देने से समाज का विकास होगा। समाज को विकसित करना है तो युवाओं को सही दिशा से चलना होगा।
शिक्षा को बढ़ावा देने के बाद ही विकास संभव होगा। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हो गया है। योजनाएं भी हैं। यानी संभावनाओं की कमी नहीं है। लोगों को आगे आना होगा। वे श्री गौड़ विश्वकर्मा समाज समिति के तत्वावधान में हुए वसंतोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विधायक ने यहां समाज के लोगों की मांग पर 9.50 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन बनाने की घोषणा की। दो दिनों से चल रहे वसंतोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। स्पर्धा के विजेताओं को विधायक अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में बीएमएस के महामंत्री महेंद्रसिंह ठाकुर, जिला समन्वयक शिवपाल सिंह राजपूत, इंजीनियर संजय शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे। अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ की। अशोक विद्रोही ने समाज की विभिन्न जानकारी दी।
खेल स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, रंगोली, बोर्ड परीक्षाओं में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मोहनलाल मालवीय, दीपक मालवीय, चंद्रशेखर मालवीय, राजेश मालवीय, डाॅ. श्याम मालवीय, तिरेंद्र मालवीय, जय नारायण मालवीय, शेखर मालवीय, नरेंद्र मालवीय, संजय मालवीय, मानू विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
सारनी के पाथाखेड़ा विश्वकर्मा मंदिर में सम्मान करते विधायक।