- Hindi News
- वन िवभाग के हां करते ही तीन महीने में लाएंगे तवा नदी से पानी
वन िवभाग के हां करते ही तीन महीने में लाएंगे तवा नदी से पानी
{अब वन विभाग की एनओसी का इंतजार
{नपा को बना बनाया मिल गया इंटकवेल
सिटीरिपोर्टर|सारनी
शहरमें तवा नदी से पानी लाने की योजना का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। नगर पालिका को पॉवर जनरेटिंग कंपनी के तरफ से भी करीब हरी झंडी मिल ही गई है।
यानी योजना में अब सिर्फ वन विभाग का पेंच अटका हुआ है। नगर पालिका इस पेंच को भी दो से तीन महीने में हल करने की तैयारी में जुटी है। अच्छी बात यह है कलेक्टर ने मामले में रुचि लेते हुए वन विभाग को जल्द अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। यानी योजना में कोई ज्यादा बड़ा पेंच नहीं है।
शहर में गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता है। सतपुड़ा डेम और प्रदेश की बड़ी नदियों में शामिल तवा नदी होने के बाद भी लोग प्यासे रह जाते हैं। नगर पालिका ने शहर में पानी पहुंचाने के लिए तवा से पानी लाने की योजना लागू की। अगस्त महीने से इस योजना पर काम शुरू हुआ। सर्वे का काम पूरा हो गया। इस बीच पावर जनरेटिंग कंपनी ने अपना इंटकवेल देने के लिए भी हामी भर दी। यानी तवा से पानी लेने की भी अनुमति करीब मिल गई। अब तक योजना का सर्वे और सारा प्लान तो तैयार हो गया था, लेकिन कंपनी की ओर से अनुमति नहीं मिली थी। पिछले सप्ताह हुई बैठक में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी. पाटिल ने चीफ इंजीनियर को इंटकवैल देने के निर्देश दिए थे। चीफ इंजीनियर ने हामी भरी थी। इसके बाद योजना नगर पालिका के पक्ष में आई और अब केवल वन विभाग का पेंच भर बचा है। इसके लिए भी कलेक्टर वन अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं।
सारे पेंच खत्म हो गए
^तवासे पेयजल लाने की योजना में करीब सारे पेंच खत्म हो गए हैं। वन विभाग से भी जल्द ही अनुमति लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। आर्किटेक्ट से भी जल्द फाइनल सर्वे कराया जाएगा। नगर पालिका पाथाखेड़ा के लिए भी इसी तरह की योजना लागू करने का प्लान है। यहां कुछ ज्यादा पेंच है। मगर, वन विभाग से चर्चा कर इसे भी लागू किया जाएगा। दो टैंकर खरीदने की भी तैयारी है। इस साल भी छोटा मठारदेव कुएं से पानी लेंगे। मीनाक्षीमोहबे, अध्यक्ष नगरपालिका
सारनी। मठारदेव के कुआं से फिर पानी सप्लाई करने की तैयारी।