फूड लाइसेंस बनाने कल लगेगा शिविर
व्यापारियोंके फूड लाइसेंस बनाने और रिन्यूवल करने के लिए शहर में शिविर लगाया जाएगा। मंगलवार 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से एसबीआई रोड स्थित एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर राज कंप्यूटर यह शिविर लगेगा। जानकारी देते हुए खाद्य एवं अपमिश्रण अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि शिविर में सभी व्यापारियों के फूड लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कर तुरंत प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि होटल, फल, किराना, रेस्टोरेंट, चाट समेत अन्य खाद्य संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस तुरंत बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने व्यापारियों से शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है।