पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सारनी के 101 लोगों ने किया रक्तदान

सारनी के 101 लोगों ने किया रक्तदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अस्पताल में गुरुवार को लायंस क्लब सतपुड़ा सारनी ने रक्तदान शिविर रखा। इसमें 101 लोगों ने रक्तदान कर शहर के इतिहास में नया कीर्तिमान रचा। अभी तक इतने लोगों ने यहां एक साथ रक्तदान नहीं किया था। खास बात यह रही इनमें 13 महिलाएं भी शामिल हैं।

लायंस क्लब सतपुड़ा सारनी ने गुरुवार को सारनी के अस्पताल में शिविर लगाया। सुबह क्लब के परमजीतसिंह बग्गा, सारनी के अध्यक्ष दीपक तिवारी, सचिव राहुल सतीजा और अन्य लोगों ने शिविर का शुभारंभ किया। सुबह 11 बजे से ही रक्तदाताओं की कतार लग गई थी। दोपहर में कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी. पाटिल ने यहां पहुंचकर लोगों की हौसला अफजाई की। भाजपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कपूर भी यहां पहुंचे। शिविर में बीएमओ डॉ. वीएन झरबड़े, शैलेंद्र साहू ने मरीजों की जांच की। कार्यक्रम में कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. एके अग्निहोत्री, चीफ इंजीनियर केके जैन, सारनी सतपुड़ा के अध्यक्ष दीपक तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

सारनी में लायंस क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

सारनी सुंदर है, लायंस

क्लब ले गोद: पाटिल
कलेक्टर ने रक्तदान शिविर के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सारनी काफी सुंदर शहर हैं। इसे और सुुंदर बनाया जा सकता है। लायंस क्लब चाहे तो इसे नगर पालिका के साथ मिलकर सुंदर बनाए। कलेक्टर ने कहा लोगों के मन में रक्तदान को लेकर भ्रांतियां हैं। इसे दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा सारनी में जब भी ऐसे कार्यक्रम होंगे वे जरूर शामिल होंगे। उन्होंने कहा क्लब विकलांगों के विवाह में भी मदद करें। पॉवर जनरेटिंग कंपनी और डब्ल्यूसीएल इसमें मदद कर रहा है।

रक्तदान शिविर
खबरें और भी हैं...