श्रमिक बोले- साहब बाहर के लोग आकर कर रहे काम, हम बेरोजगार
सतपुड़ा पॉवर प्लांट में स्थानीय श्रमिकों को रोजगार नहीं दिए जाने का मामला गुरुवार को कलेक्टर ज्ञानेश्वर बी पाटिल के सामने उठाया। श्रमिकों ने कलेक्टर को बताया बाहर के श्रमिक आकर यहां काम कर रहे हैं। कलेक्टर बोले कोई भी कहीं भी काम कर सकता है। इस पर मनाही नहीं है। मगर, सभी के लिए रोजगार के अवसर निर्मित करने के प्रयास किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश विद्युत ठेका श्रमिक संगठन के अध्यक्ष अध्यक्ष गंगाधर चढ़ोकार ने बताया पॉवर जनरेटिंग कंपनी में स्थानीय श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे लोग बेरोजगार हो रहे हैं। कलेक्टर ने कहा रोजगार के लिए किसी को बंधन में नहीं बांधा जा सकता। कोई कहीं से भी आकर काम कर सकता है। सभी को रोजगार मिले इसके लिए कोई व्यवस्था की जाएगी। इस बीच दलित पैंथर ने केबल कनेक्शन के साथ दिए जा रहे सेट टॉप बॉक्स को लेकर शिकायत की। कलेक्टर ने कहा यदि आप संतुष्ट नहीं हैं तो निजी कंपनी की डिश खरीद लें।
सारनी में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते ठेका श्रमिक संगठन के सदस्यगण।