पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजाभोज जयंती पर निकली वाहन रैली

राजाभोज जयंती पर निकली वाहन रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजाभोज की जयंती के मौके पर शुक्रवार को वाहन रैली निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सारनी से शुरू हुई रैली चारों कस्बों में भ्रमण करते हुए बगडोना में समाप्त हुई। इस दौरान कई स्थानों पर रैली का स्वागत किया।

शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे रैली का शुभारंभ सारनी के शिवमंदिर से हुआ। अध्यक्ष बाबूराव ढोले ने बताया रैली में खुले वाहन में राजाभोज की प्रतिकृति लिए झांकी सजाई गई। जय स्तंभ चौराहे पर भी रैली का स्वागत किया गया। यहां आरएसएस के स्वयं सेवक प्रमोद विजयवार, निराकार सागर समेत अन्य लोगों ने सम्मान किया। वहीं बगडोना में बगडोना व्यापारी संघ अध्यक्ष राजेश नायर के नेतृत्व में रैली का स्वागत किया। इसमें प्रमोद दरवाई, वसंत सूर्यवंशी, बबलू रघुवंशी, अभय मेहतो, कुंवर शर्मा और विजय यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके बगडोना में कार्यक्रम हुआ। यहां जिलाध्यक्ष राजू पवार व भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा का सम्मान किया गया। इसमें भाजपा के रंजीत सिंह, चौकी प्रभारी प्रशांत शर्मा की मौजूदगी में सम्मान कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम जगदीश पवार, सुनील अग्रवाल, नवयुवक राजाभोज विक्रम समिति अध्यक्ष राजेश हजारे, सचिव जीवन बुवाड़े समेत अन्य उपस्थित थे।

सारनी में पवार समाज संगठन ने राजा भोज की जयंती पर रैली निकाली।

खबरें और भी हैं...