कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक आज
कोल इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारियों की बैठक आज
सारनी | कोल इंडिया सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे से कन्कैया हाल बगडोना में रखी गई है। जानकारी देते हुए सचिव अंतराम डेहरिया ने बताया बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी की जानकारी सदस्यों को दी जाएगी। बैठक में पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
उन्होंने सदस्यों और आम पेंशनर्स से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।