पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बगडोना में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

बगडोना में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शापिंग सेंटर में अटके निर्माण
एसडीएम और तहसीलदार ने किया सर्वे

सड़क किनारे तक आए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश

भास्कर संवाददाता | सारनी

बगडोना में सड़क किराने हुए अतिक्रमणों को हटाने की तैयारी की जा रही है। यहां एक घर के पास नाली का पानी आने के बाद हुई शिकायत के अाधार पर एसडीएम और तहसीलदार ने यहां का सर्वे किया। उन्होंने इसे हटाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण नहीं हटने पर प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बगडोना में कॉलेज रोड के पास दिलीप और लक्ष्मण नामक दो लोगों कथित रूप से अवैध कब्जा किया था। मामले की लिखित शिकायत एसडीएम शाहपुर और तहसीलदार घोड़ाडोंगरी से की गई थी। एसडीएम एमएल विजयवर्गीय और सहसीलदार सविता यादव ने गुरुवार देर शाम यहां पहुंचकर सर्वे किया। उन्होंने पटवारी हरिओम चौरे को इसे हटाने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार ने अन्य स्थानों का सर्वे भी किया। उन्होंने बताया स्टेट हाईवे के बीच से 50 फीट की दूरी तक शासकीय जमीन है। इसे मापकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। तहसीलदार सविता यादव ने बताया कि अतिक्रमण सख्ती से हटाया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

इधर प्लाट खरीदने के बाद भी परेशान हो रहे लोग
पाटाखेड़ा में प्लाट खरीदने वाले लोग सालों से सुविधाओं को तरस रहे हैं। प्लाट धारक भूपेंद्र पाटनकर, सूर्यभान धोटे ने बताया चार साल पहले गैस एजेंसी के पास 17 लोगों ने प्लाट खरीदे थे। इनकी रजिस्ट्री, ऋण पुस्तिका जमीन का नामांतरण भी प्लाट धारक के नाम हो चुका है। भूमि विक्रेता ने तीन साल पहले न्यायालय का स्टे लगा होना कहकर मकान का निर्माण करने से मना कर दिया। प्लाट धारकों को सड़क, पानी, बिजली, पार्क, मंदिर, खेल परिसर सहित अन्य सुविधा देने के नाम पर कथित तौर पर दो-दो लाख की अतिरिक्त राशि प्लाट धारकों से ली गई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर को पत्र सौंपा। एसडीएम ने कहा इसे प्रबंधन में लिया गया है।

बगडोना में सड़क किनारे अतिक्रमण हो रहे है।

शापिंग सेंटर में नाली और पेविंग ब्लाक के कार्य प्रस्तावित हैं। नगर पालिका जल्द ही कार्यों को पूरा करेगी। बारिश के पहले शापिंग सेंटर का ड्रेनेज सिस्टम सुधार दिया जाएगा। मीनाक्षी मोहबे, नपाध्यक्ष सारनी

बगडोना में फोरलेन किनारे भी अव्यवस्था
बगडोना मुख्य व्यापारिक केंद्र होने के बाद भी यहां अव्यवस्था कम नहीं हुई है। स्टेट हाईवे के फोरलेन के किनारे वाहनों की पार्किंग होती है। हवाई पट्टी से लेकर छतरपुर चौराहे तक ट्रैफिक अव्यवस्थित रहता है। यहां के व्यापारियों ने बताया कि हाईवे से सटकर वाहनों की पार्किंग और फोरलेन पर ज्यादा स्थानों पर क्रासिंग होने के कारण हादसों का डर बना रहता है। इसलिए यहां ब्रेकर बनाए जाने चाहिए। नगर पालिका ने रीजनल वर्कशॉप के पास पार्किंग बनाने की तैयारी जरूर की थी।

सड़क पर पार्किंग मजबूरी
शापिंग सेंटर में ज्यादातर क्षेत्रों में सड़क दुकानों से ऊंची है। इस स्थिति में लोग दुकानों तक वाहन लेकर नहीं पहुंच पाते। नतीजा यह होता है वाहन सड़कों पर ही खड़े रहते हैं। इससे पूरे बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। यदि सड़क से दुकानों तक लेवलीकरण कर पेविंग ब्लाक लगाए जाए तो पार्किंग व्यवस्था सुधर सकती है

टेंडर होने के बाद भी सड़क से नहीं हटे खंभे
शहर की मुख्य सड़कों पर लगे खंभे जानलेवा बन रहे हैं। खंभों को हटाने के लिए टेंडर होने के बाद भी शिफ्टिंग नहीं हो पाई है। नगर पालिका द्वारा नई सड़क बनाए जाने के बाद खंभे सड़क के बीच में आ गए थे। खंभों के कारण ही कई स्थानों पर ठीक से चौड़ीकरण भी नहीं हो पाया था। इनके लिए अगल से ब्लाक छोड़ दिए गए है। इससे भी वाहन चालक परेशान हैं।

सारनी के शॉपिंग सेंटर में नालियां नहीं बनाई गई हैं। इसके अलावा पाथवे भी नहीं है। वाहन सड़कों पर खड़े रहते हैं।

खबरें और भी हैं...