पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एश हैंडलिंग सिस्टम भरा, उड़ाई राख

एश हैंडलिंग सिस्टम भरा, उड़ाई राख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतपुड़ापॉवर प्लांट की 11 नंबर इकाई के एश हैंडलिंग सिस्टम में गड़बड़ी लोगों को भारी पड़ी। एश हैंडलिंग सिस्टम में खराबी के कारण यह पूरा भर गया। कंपनी ने सुबह से दोपहर तक हवा में राख उड़ाई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एश हैंडलिंग सिस्टम का रख-रखाव करने वाली कंपनी की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी।

प्लांट की 11 नंबर इकाई में एश हैंडलिंग के काम को देखने का काम मैकनली भारत कंपनी करती है। एश हैंडलिंग सिस्टम की ओर ध्यान नहीं होने के कारण इसमें सारी राख भर गई। ईएसपी सिस्टम तक में राख गई। इकाई को फिलहाल ट्रिप किया गया है। इसलिए इससे उत्पादन बंद है। यूनिट में राख भरने की खबर के बाद यहां हड़कंप मच गया। इसे आनन-फानन में सुबह से निकालना शुरू किया गया। डंपरों के माध्यम से इसे निकाला जा रहा था। इस बीच यूनिट के बाहर भी थोक में राख उड़ रही थी। दिन भर लोगों को राख अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इससे पहले भी लोग इसी इकाई से निकलने वाली कर्कश आवाज से परेशान थे।

सारनी में सतपुड़ा प्लांट की 11 नंबर इकाई से रविवार को दिन भर राख उड़ती रही।