पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी राष्ट्रीय विकास की नींव है : बरडे

हिंदी राष्ट्रीय विकास की नींव है : बरडे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम

सारनी|शहरके शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने हिंदी को विकसित करने और इसका प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर स्कूल में शनिवार को निबंध, चित्रकला और भाषण स्पर्धा भी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य अवधेश बरडे ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय विकास की नींव है। इसका प्रचार, प्रसार और हिंदी के प्रति राष्ट्रीय जागरूकता की जरुरत है। प्राचार्य ने कहा कि जितना ज्यादा हो हिंदी को बोल चाल में प्रयोग लाना चाहिए। हिंदी को पढ़ना उसे ठीक तरह से लिखना भी इसका सम्मान है। ज्यादातर लोग हिंदी बोलते हैं, पढ़ते हैं मगर, उसे बेहतर तरीके से लिख नहीं पाते। सोचकर लिखें तो हिंदी से सरल कोई भाषा नहीं है। कार्यक्रम को शिक्षक कमलेश शर्मा, केपी वर्मा, अंजली भालेकर, शंकर भंडारे सहित अन्य शिक्षकों ने संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वरचित भाषण भी प्रस्तुत किए।





































छात्राओं ने कहा कि हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए वे अपनी ओर से भरपूर योगदान देंगी।