घर में घुसकर की छेड़छाड़
घर में घुसकर की छेड़छाड़
सारनी| पाथाखेड़ाके अंबेडकर नगर में रहने वाली एक महिला के साथ मोहल्ले के ही एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की। इसके बाद उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अंबेडकर नगर निवासी जावेद खान उसी के मोहल्ले की एक महिला के घर में घुस गया। उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया है।