पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोप वाकिंग से सीखा बाढ़ में फंसे लोगों को बचाना

रोप वाकिंग से सीखा बाढ़ में फंसे लोगों को बचाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नदीमें बारिश के दौरान आने वाली बाढ़ में फंसे लोगों को रोप वाकिंग और रिवर क्राॅसिंग कर कैसे निकाला जा सकता है। एडवेंटर कैंप में इसका प्रशिक्षण रविवार को छात्र-छात्राओं को दिया गया। इस दौरान टीम बिल्डिंग, रिक्रिएशन एवं रोप बैलेंसिंग में दक्षता हासिल की। इस शिविर में शामिल विद्यार्थियों ने होने वाली साहसिक गतिविधियों को विपरीत परिस्थितियों के लिए बेहतर बताया। रविवार को शिविर का चौथा दिन था। चौथे दिन सीखने की चाह में आधा सैंकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं में टीम बिल्डिंग की भावना नजर आई।

प्रतिभागी छात्र राजेंद्र ठाकुर ने बताया उनके गांव में हर साल बारिश में बाढ़ से हाईवे पर बनी पुलिया में माचना का पानी आता है। ऐसे में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए रोप वाकिंग और बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का गुर सीखा है। छात्रा पूनम उपराले ने बताया कि उन्होंने व्यक्तित्व विकास और विषम परिस्थिति में धैर्य और संयम से काम करने की सीख कैंप से हासिल की है। आठनेर की रोशनी कोसे, सारनी की सरोज बिंझाड़े,बरबटपुर की सोनम तेकाम ने बताया कि इस शिविर से ग्रुप में काम करने की भावना विषम परिस्थिति में धैर्य के साथ काम करते हुए लक्ष्य को पाने की प्रेरणा ली है। छात्र दुर्गेश मोरे, जितेंद्र गीद नीलम आहके ने बताया कि प्रतिदिन 6.30 बजे उठकर एक्सरसाइज सहित अन्य गतिविधियां करते हैं। प्रशिक्षक मुकेश शर्मा ने बताया कि सभी प्रतिभागी पूरी तन्मयता से विभिन्न विधाओं में टीम भावना से काम कर रहे हैं।

शाहपुर. साहसिक गतिविधि शिविर में रिवर क्राॅसिंग करती छात्रा।