पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कनेक्शन देने कैंप लगाया, 95 लोगों ने ले गए आवेदन, जमा सिर्फ एक

बिजली कनेक्शन देने कैंप लगाया, 95 लोगों ने ले गए आवेदन, जमा सिर्फ एक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शोभापुर की टट्‌टा कॉलोनी के लोगों को कनेक्शन देने लगाया था कैंप

नगरसंवाददाता|सारनी

शोभापुरकी टट्टा काॅलोनी में बिजली कनेक्शन देने के लिए रविवार को नपा और बिजली विभाग ने शिविर लगाया। कनेक्शन लेने के लिए 95 परिवारों ने आवेदन ले गए। शाम तक मात्र एक आवेदन जमा हुआ। शिविर लगते ही बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदन लेने वालों की भीड़ लग गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी मोहबे, बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की उपस्थिति में आवेदन बांटे गए। बिजली कनेक्शन लेने वाले परिवारों को नगर पालिका की एनओसी के बिना कनेक्शन नहीं मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि आवेदन जमा होने के बाद फाइल जांच कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

गौरतलब है कि शोभापुर की टट्टा कॉलोनी में डब्ल्यूसीएल की सप्लाई कटने के बाद से 6 साल तक बिजली सुविधा नहीं थी। अब कनेक्शन लेने के लिए लोगों को राशन कार्ड और उसकी फोटो कॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मतदाता परिचय पत्र की फोटो कॉपी, बिजली कनेक्शन लेने संबंधित फाइल और नगर पालिका का अनापत्ति प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके बाद ही कनेक्शन दिया जाएगा।

सारनी| टट्टाकॉलोनी में बिजली कनेक्शन देने कैंप लगाया।