पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन की अनुमति मिलेगी तभी राजडोह से पानी सकता है

जमीन की अनुमति मिलेगी तभी राजडोह से पानी सकता है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिजर्व फॉरेस्ट से होकर लाना होगी पाइप लाइन

शहरमें तेलिया डोह और राजडोह से पानी लाने की योजना शुरुआती दौर में ही उलझती नजर रही है। नगर पालिका ने कंसलटेंट से करीब 20 करोड़ रुपए की योजना तो तैयार करवा ली, लेकिन वन विभाग की जमीन बीच में आने के कारण फिलहाल योजना पर काम नहीं हो सकेगा। कुल मिलाकर अनुमति लेने में ही समय लग जाएगा और नगर पालिका समय सीमा में योजना को लागू नहीं कर पाएगी। नगर पालिका ने अभी तक वन विभाग से एनओसी की प्रक्रिया तक शुरू नहीं की है।

नगर पालिका शहर में तवा का पानी लाने के लिए दो योजनाएं तैयार कर रही है। शोभापुर के लिए तेलिया डोह ओर सारनी के लिए राजडोह से पानी लाने की योजना है। मगर, इसमें सबसे बड़ा पेंच वन विभाग की जमीन का है। वन विभाग की जमीन का रोड़ा होने के कारण योजनाओं में पाइप लाइन बिछाना ही मुश्किल होगा। बावजूद इसके नपा ने योजना प्लान की। शहर में पानी के लिए तवा के अलावा दूसरा कोई बड़ा स्रोत ही नहीं है। इसलिए नगर पालिका ने इसे प्लान किया। वन विभाग की ओर से एनओसी लेने की कोई पहल नहीं की गई है। तीन महीने पहले इसके लिए कंसलटेंट से सर्वे भी कराया और करीब योजना का का कच्चा खाका भी तैयार कर लिया है। सब कुछ सही रहा तो योजना में जल्द काम भी शुरू हो जाएगा, लेकिन इस साल योजना के लिए मंजूरी मिल पाना मुश्किल है। वन विभाग के एसडीओ एमएस सोलंकी ने बताया कि नपा की ओर से एनओसी के लिए कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।

सारनी|नगर पालिकाराजडाेह घाट से पानी लाने की तैयारी कर रही है।

अनुमति लेकर ही काम करेंगे

पाथाखेड़ा के आसपास भूमिगत कोयला खदानें हैं। कोयला खदानें होने के कारण जलस्तर काफी कम नीचे जा पहुंचा है। नगर पालिका ने सारनी और यहां तक कि सलैया गांव के आसपास भी कई स्थानों पर पानी की तलाश की, लेकिन पानी नहीं मिल पाया। नपा अब भू वैज्ञानिकों की टीम बुलवाकर सर्वे कराने की तैयारी में है। कई ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। कमोबेश यही स्थिति पानी स्टोरेज की भी है। टंकियां तो हैं, लेकिन पांच सालों से इनका उपयोग नहीं हो पाया है। नगर पालिका को योजना में अब नई टंकियां तक बनानी होंगी।

नगर पालिका शहर में दो कुएं और कुछ स्थानों पर ट्यूबवेल करने की तैयारी कर रही है। शहर के 36 वार्डों में गर्मी के मौसम के पहले ट्यूबवेल करने की योजना है। मगर, जलस्रोत नहीं होने के कारण परेशानी ख