सारनी : सतपुड़ापावर प्लांट की 210 मेगावॉट क्षमता वाली 7 नंबर इकाई का वार्षिक संधारण किया जाएगा। प्रबंधन ने इसकी घोषणा चार दिनों पहले ही कर दी है। ओवर हॉल के दौरान 7 नंबर इकाई को करीब 90 दिनों तक बंद रखा जाएगा। हालांकि प्लांट की 6, 8, 9, 10 और 11 नंबर इकाई से उत्पादन दिया जा रहा है।