पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने पुलिस को बताई समस्याएं

लोगों ने पुलिस को बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारनी : जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शनिवार को पुलिस गांव में पहुंची तो लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। पुलिस ने तलैया गांव में जाकर लोगों से की समस्याएं सुनी और पुलिस की कार्यप्रणाली के सुधार में उनके सुझाव मांगे। थाना प्रभारी अनूप सिंह नैन ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच संवाद को बढ़ाने के लिए पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर तलैया गांव में कैंप लगाया गया। पुलिस अपने थाना क्षेत्रों के तीन बड़े गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगी। शनिवार को तलैया गांव में ज्यादातर समस्याएं जमीनी विवादों से संबंधित आई। पुलिस ने अपने स्तर की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। राजस्व से संबंधित मामले तहसील कार्यालय भिजवाए गए। जन संवाद कार्यक्रम में एक ग्रामीण ने कहा कि छेड़छाड़ की घटनाएं शहरों में ही नहीं, बल्कि गांवों में भी होती है।