ज्वेलरी शॉप में चोरी का प्रयास
ज्वेलरी शॉप में चोरी का प्रयास
सारनी| पाथाखेड़ाकी एक ज्वेलरी शॉप में चोरी का प्रयास किया गया। मामले की रिपोर्ट चौकी में दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि राजकुमार सोनी ने रिपोर्ट कर बताया कि 14-15 सितंबर की रात चोरों ने उनके यहां से सामान चोरी किया है। फिलहाल उनके द्वारा कोई सूची नहीं दी गई है। पुलिस ने चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया है।